मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में धमाल मचा रही हैं। बीते शनिवार (9 मार्च) को हरमन ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL इतिहास की सबसे शानदार पारियों में से एक खेली। इस मैच में उन्होंने 48 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 95 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला 7 विकेट से जीता दिया।

Advertisement

इस बेहद रोमांचक मुकाबले में एक समय ऐसा था जब हरमनप्रीत कौर 21 गेंदों पर सिर्फ 20 रन ही बना पाई थी। वो संघर्ष कर रही थीं, लेकिन इसके बाद अचानक हरमन ने अपना बैट बदलने का फैसला किया। हरमन का ये फैसला गेम चेंजर साबित हुआ और यहां से उन्होंने अपनी इनिंग की आखिरी 27 गेंदों पर 75 रन ठोक डाले।

Advertisement

आपको बता दें कि हरमन का रौद्र रूप देखकर मैच रेफरी भी हैरान रह गए और उन्हें यकीन नहीं हुआ कि आखिर हरमन ने ऐसी तूफानी पारी कैसे खेली। आलम ये है कि मैच रेफरी एमआई कैप्टन के पीछे पड़ गए और मैच के बाद उनका बैट तक जांचते नज़र आए।

हरमनप्रीत कौर ने भी इसका खुलासा किया है। उन्होंने मैच के बाद जियो सिनेमा के साथ बातचीत करते हुए कहा कि 'वो मैच रेफरी मेरे पीछे पड़े हुए हैं। मेरा बैट ही चेक किये जा रहे हैं जैसे पता नहीं मैंने बैट में क्या कर दिया हो।' आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर के बैट को जांचते हुए मैच रेफरी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

प्रैक्टिस बैट से चमकी हरमनप्रीत

ये भी जान लीजिए कि हरमन ने अपने मैच बैट से नहीं बल्कि प्रैक्टिस बैट से WPL इतिहास में अपनी सबसे शानदार पारी खेली। उन्होंने खुलासा किया कि वो प्रैक्टिस के समय यही बैट इस्तेमाल कर रही थी। हालांकि जब मैच के दौरान उनके बैट के ग्रिप में परेशानी हुई तब उन्होंने प्रैक्टिस बैट से खेलने का फैसला किया और वो काम कर गया।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि गुजरात जायंट्स को धूल चटाने के बाद अब मुंबई इंडियंस 7 मैचों में से 5 मैच जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर विराजमान है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार