इंडिया और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) मेहमान टीम के बल्लेबाज़ों के काल बन गए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए जिसमें से एक विकेट हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का भी था।

Advertisement

बेबी मलिंगा के सामने नहीं चली हार्दिक की हीरोगिरी

Advertisement

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आखिरी ओवर में बड़े-बड़े शॉट्स मारकर विपक्षी गेंदबाज़ों को खूब हीरोगिरी दिखाते हैं, हालांकि मथीशा पथिराना के सामने वो ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर सके।

पथिराना के सामने हार्दिक घुटनों पर नज़र आए और लंकाई गेंदबाज़ ने उन्हें यॉर्कर पर बोल्ड करके आउट किया। ये घटना इंडियन इनिंग के 17वें ओवर में घटी। हार्दिक 9 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे और छक्के-चौके मारने का मन बना चुके थे। उन्होंने पथिराना के सामने स्वैग दिखाया और लेग साइड पर जाकर अपने स्टंप दिखाते हुए गेंदबाज़ को हीरोगिरी दिखाई। यहां पर ही वो गलती कर बैठे।

पथिराना ने हार्दिक को एक तगड़ा यॉर्कर दे मारा जो कि सीधा उनके पैड से टकराकर विकेट पर जा लगा। हार्दिक के पास इसका कोई जवाब नहीं था और उन्हें मायूस होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

भारत ने जीता मैच

Advertisement

बात करें अगर इंडिया श्रीलंका पहले टी20 मैच की तो यहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव (58), ऋषभ पंत (49), यशस्वी जायसवाल (40) और शुभमन गिल (34) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 213 रन बनाए। 

इसके जवाब में श्रीलंका के लिए पथुम निसांका (79) और कुसल मेंडिस (45) ने अच्छी पारियां खेली और पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज़ एक के बाद एक आउट होते रहे और पूरी टीम ही 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे इंडिया ने ये मैच 43 रनों से जीता और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार