न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) ने माउंट माउंगानुई (NZ vs IND 4th ODI) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट झटके। इसी बीच मैट ने गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) का घमंड़ तोड़ा और उन्हें आईना दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैट ने गुरनूर के शरीर पर मारा बॉल: बे ओवल के मैदान पर मैट ने गुरनूर को उन्हीं के अंदाज में स्वाद चखाया। वो भारतीय पारी के 27वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए थे। इसी की तीसरी गेंद पर मैट ने गुरनूर को एक बाउंसर डिलीवर की। इसे देखकर गुरनूर घबरा गए और वो सीधा उनके कंधें के करीब बाएं हाथ पर लगी।

याद दिला दें कि गुरनूर ने भी मौजूदा ODI सीरीज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों पर बाउंसर से कहर बरपाया है। वो विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ियों को बाउंसर से मारने के बाद आंखें दिखाते दिखे हैं। यही वज़ह है मैट ने भी उन्हें बाउंसर का स्वाद चखाया। इस घटना से पहले काइल जेमीसन, जो कि दूसरे वनडे मुकाबले में गुरनूर की बाउंसर का शिकार बने, वो गुरनूर को बाउंसर के लिए सतर्क करते दिखे।

गौरतलब है कि शरीर पर बाउंसर लगने के बाद गुरनूर ने अपना ध्यान खो दिया। इसी का मैट हेनरी ने पूरा फायदा लिया। उन्होंने अपना अगला गेंद विकेटों को टारगेट करके फेंका। गुरनूर इसे भी नहीं खेल पाए और आखिरी में बोल्ड होकर आउट हुए। वो 13 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: माउंट माउंगानुई वनडे में न्यूजीलैंड ने विल यंग की शतकीय पारी  (108 गेंदों पर 125 रन) के दम पर 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 333 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। इसके जवाब में भारतीय  टीम महज़ 26.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 89 रनों पर ऑल आउट हुई। तो ऐसे न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला पूरे 244 रनों से जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में वापसी की है। वो भारत से अब 2-1 से ही पीछे हैं। यानी मेजबान टीम सीरीज का आखिरी वनडे जीतती है, तो वो सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करने में सफल हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार