भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बीते रविवार, 3 दिसंबर को टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जो कि बेहद रोमांचक रहा और इंडियन टीम ने आखिरी ओवर में ये मैच 6 रनों से जीत लिया। इसी बीच मैथ्यू वेड बेहद नाखुश नज़र आए और अंपायर से बहस करते कैमरे में कैद हुए। दरअसल, मैथ्यू वेड (Matthew Wade) का मानना था कि अर्शदीप (Arshdeep Singh) की पहली गेंद वाइड थी लेकिन उन्हें अंपायर का साथ नहीं मिला जिस वजह से वो नाराज हो गए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अर्शदीप ने एक बाउंसर गेंद फेंका था जिस पर वेड पुल शॉट मारना चाहते थे। ये गेंद काफी ज्यादा ऊंचा था जिस वजह से वेड बॉल को बैट से कनेक्ट नहीं कर सके। यही वजह थी उन्होंने अंपायर से वाइड गेंद की मांग की, लेकिन अंपायर की तरफ से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला।

Advertisement

वेड बीच मैच में अंपायर पर काफी भड़क गए क्योंकि ये मैच का निर्णायक समय था और आखिरी ओवर से ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल करने के लिए 10 रनों की दरकार थी। आपको बता दें कि सिर्फ वेड ही नहीं, बल्कि कमेंटेटर मैथ्यू हेडन भी यही मान रहे थे कि अर्शदीप का गेंद वाइड है। फैंस भी इस घटना पर रिएक्शन दे रहे हैं और अंपायर पर इल्जाम लगाते हुए कह रहे हैं कि ये एक इंडियन अंपायर था जिस वजह से उन्होंने ये किया।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इंडिया ने श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 161 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा था जिसके जवाब में उनकी टीम सिर्फ 154 रन ही बना सकी। ये मैच भारत ने 6 रनों से जीता और इसी के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज भी 4-1 से जीतकर अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार