आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 13वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था।

Advertisement

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 119 रनों के छोटे से लक्ष्य को पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन अंत में क्रीज पर जमे मार्कस स्टोइनिस ने कुछ शानदार चौके जड़कर मैच को ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में कर दिया।

Advertisement

इस दौरान मैदान पर एक अनोखी घटना देखने को मिली जब डगआउट में बैठे ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल उनके हेड कोच जस्टिन लैंगर के महज छूते ही कुर्सी पर गिर गए।

ऑस्ट्रेलिया एक समय मैच में फंसी हुई नजर आ रही थी और जब स्टोइनिस ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को चौका जड़ा तब ऑस्ट्रेलियाई में खेमे में बैठे कोच जस्टिन लैंगर हद से ज्यादा उत्साहित हो गए और उन्होंने ताली बजाते-बजाते मैक्सवेल के कंधे पर हाथ मारा जिसके बाद मैक्सवेल खुद को संभाल नहीं पाए और कुर्सी पर धड़ाम हो गए।

इस मैच में अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 119 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच को 19.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार