आईपीएल में बुधवार (20 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ों ने पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करके रख दिया। हालांकि इसी बीच पंजाब किंग्स के कप्तान ने डीसी के स्टार गेंदबाज़ लॉर्ड शार्दुल ठाकुर को आढ़े हाथों लिया और उनके ओवर में एक या दो नहीं बल्कि तीन करारे चौके लगाए।

Advertisement

दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ टॉस हराने के बाद पंजाब किंग्स के लिए मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरी थी, जिसके दौरान मयंक अग्रवाल ने शार्दुल ठाकुर को निशाने पर लिया और उनके दूसरे ही ओवर में तीन चौके जड़ते हुए शिखर धवन के साथ खुब रन बटोरे।

Advertisement

ये घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर की है। शार्दुल ठाकुर अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे। इससे पहले भी मयंक शार्दुल के खिलाफ आक्रमक रूख दिखा चुके थे और इस गेंदबाज़ के दूसरे ओवर में भी मयंक ने वैसा ही अंदाज बरकरार रखा। दरअसल कप्तान अग्रवाल ने शार्दुल के खिलाफ टीम की पारी को तेजी देते हुए बल्ला घुमाना शुरू किया और ओवर की पहली, चौथी और छठी गेंद पर तीन चौके लगा दिया। मयंक के इन शॉट के दम पर पंजाब किंग्स की सलामी जोड़ी ने इस क्वालिटी गेंदबाज़ के खिलाफ पूरे 14 रन बटोरे।

बता दें कि इस मैच में मयंक काफी अच्छी लय में नज़र आ रहे थे और उन्होंने आउट होने से पहले 160 की स्ट्राइकरेट से चार चौके लगाते हुए 15 बॉल पर 24 रन बनाए लेकिन इसके बाद वह बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में बोल्ड होकर अपना विकेट गंवा बैठे। गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद पंजाब का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, जिसके बाद टीम अपनी पूरी पारी के दौरान ही काफी संघर्ष करती नज़र आई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार