Tim Seifert Wicket Video: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ऑकलैंड टी20 (NZ vs IND 4th T20) में पहले ही ओवर में आउट हो गए। उन्होंने मयंक यादव (Mayank Yadav) की गेंद पर हवा में कूदकर शॉट खेला और बाउंड्री पर मौजूदा फील्डर प्रिंस यादव (Prince Yadva) को कैच दे दिया। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। मयंक यादव के सामने टिम सेफर्ट थे, जिन्हें गेंदबाज़ ने ऑफ साइड के काफी बाहर एक शॉर्ट बॉल फेंका। इस गेंद पर टिम सेफर्ट किसी भी तरह बाउंड्री मारना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने हवा में कूदकर अपरकट शॉट खेल दिया।
जब उन्होंने ये शॉट खेला तब वो पूरी तरह हवा में थे, लेकिन इस दौरान उनके पास कोई कंट्रोल नहीं था। इसी का फायदा भारतीय टीम को मिला। सेफर्ट के बैट से टकराने के बाद गेंद थर्ड मैन की तरफ गई जहां प्रिंस यादव ने अपनी दाईं ओर दौड़कर टिम सेफर्ट का कैच पकड़ा। तो ऐसे सेफर्ट 5 गेंदों पर 3 रन करके आउट हुए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि टिम सेफर्ट के लिए भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज अब तक एक बुरे सपने की तरह रही है। वो 4 मैचों में 9 की औसत से सिर्फ 36 रन बना पाए हैं। सेफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए तेजी से रन जोड़ने के चक्कर में हर बार सस्ते में अपना विकेट खोया है।
मैच का हाल: ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम Indian Team ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग दी। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (34 गेंदों पर नाबाद 58 रन) और माइकल ब्रेसवेल (13 गेंदों पर 40 रन) की जोड़ी मौजूद है।
देखें प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, मैथ्य फिशर।