Mitchell Marsh Monster Six Vs Mohammad Amir Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 17वां मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) के सलामी बल्लेबाज़ मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के खिलाफ 35 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 41 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच मिचेल मार्श ने मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को एक बेहद ही लंबा मॉन्स्टर छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, मिचेल मार्श का ये गगनचुंबी छक्का सनराइजर्स लीड्स की पारी की दूसरी ही गेंद पर देखने को मिला। यहां मोहम्मद आमिर ने एक शॉर्ट बॉल डिलीवर किया था जिसे देखकर मिचेल मार्श की आंखें ही चमक गई और उन्होंने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाकर एक गज़ब का पुल शॉट खेला।
मिचेल मार्श ने बॉल को अपने बैट के मिडिल से कनेक्ट किया था जिसके बाद वो गेंद डीप स्क्वाड लेग की तरफ हवा में गई और फिर सीधा स्टेडियम की छत पर गिरी। द हंड्रेड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में मिचेल मार्श से गगनचुंबी छक्का खाने के बाद मोहम्मद आमिर ने भी गज़ब की वापसी की और अपने कोटे की 20 गेंदों पर सिर्फ 20 रन देकर 2 विकेट झटके। खास बात तो ये है कि उन्होंने मिचेल मार्श को भी आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। आमिर ने मार्श के अलावा जैक क्रॉली (16 गेंदों पर 26 रन) का विकेट लिया।
मैच का हाल: नॉटिंघम के मैदान पर ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और अपनी पारी की 100 गेंदों पर 4 विकेट खोकर 146 रन बनाए। उनके लिए बेन डेकट ने 47 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली, वहीं एन्यूरिन डोनाल्ड ने 19 गेंदों पर 40 रन ठोके।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में सनराइजर्स लीड्स के लिए हैरी ब्रूक ने 33 गेंदों पर 46 रन ठोके और मिचेल मार्श ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद पूरी टीम 100 गेंदों पर 4 विकेट खोकर 141 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे ट्रेंट रॉकेट्स ने ये मुकाबला 5 रनों से जीतकर अपने नाम किया।