Mitchell Starc vs Travis Head: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) बेखौफ अंदाज में चौके-छक्के ठोककर रन बनाते हैं, लेकिन मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के सामने उनका संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। गौरतलब है कि IPL 2025 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है जहां एक बार फिर मिचेल स्टार्क ही ट्रेविस हेड के लिए सिरदर्द साबित हुए हैं।

Advertisement

जी हां, यहां एक बार फिर मिचेल स्टार्क ने ही ट्रेविस हेड का विकेट चटकाया है। ये नज़ारा सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के 5वें ओवर में देखने को मिला। मिचेल स्टार्क पावरप्ले में ही अपने कोटे का तीसरा ओवर करने आ गए थे जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने ओवर द विकेट से ट्रेविस हेड को एक शॉर्ट बॉल डिलीवर किया।

Advertisement

यहां ट्रेविस हेड स्टार्क की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से मारकर चौके के लिए भेजना चाहते थे, लेकिन इसी कोशिश में वो गलती कर बैठे और वो बॉल उनके ग्लव्स से टकराकर सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में चली गई। इस तरह ट्रेविस हेड की पारी खत्म हुई और वो एक बार फिर मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क ने ट्रेविस हेड को आईपीएल में दूसरी बार अपना शिकार बनाया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी वो कई दूसरे टूर्नामेंट्स में ये कारनामा कर चुके हैं।

मिचेल स्टार्क बनाम ट्रेविस हेड (आईपीएल)

इनिंग - 2
रन - 10
बॉल - 07
विकेट - 2 

ये भी जान लीजिए कि पावरप्ले में मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये तीन ओवर किए जिसमें उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट झटके। ट्रेविस हेड के अलावा उन्होंने ईशान किशन ओर नीतीश कुमार रेड्डी का भी विकेट झटका।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम ज़म्पा वियान मुल्डर

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा त्रिपुराना विजय

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार