पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर अपनी लहराती और आग उगलती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। इस समय आमिर कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तल्लावाह टीम का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर मोहम्मद आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आमिर की गेंद बल्लेबाज़ को बीट करते हुए स्टंप को उखाड़ती नज़र आ रही है। बल्लेबाज़ को आउट करने के बाद मोहम्मद आमिर नए अंदाज में विकेट सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं।

Advertisement

यह वीडियो टूर्नामेंट के 12वें मुकाबला का है। जमैका तल्लावाह और त्रिनबागो नाइट राइडर्स आमने-सामने थी। इस मैच में मोहम्मद आमिर ने अपने कोटे के चार ओवर में महज़ 15 रन खर्चे और टीम के लिए 2 सफलताएं हासिल की। मोहम्मद आमिर की रफ्तार के आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ बेहद ही संघर्ष करते दिख रहे थे। इसी बीच आमिर ने सुनील नरेल को क्लीन बोल्ड करके स्पेशल सेलिब्रेशन किया।

Advertisement

आमिर का सेलिब्रेशन त्रिनिबागो की पारी के पहले ओवर में ही देखने को मिली। त्रिनिबागो के लिए टिनो वेबस्टर के साथ सुनील नरेन ओपनिंग करने आए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर आमिर ने नरेन को सामने देखकर फुल लेथ गेंद फेंकी। इस बॉल में रफ्तार थी जिसके कारण नरेन पूरी तरह बीट हो गए। यह गेंद सीधा ऑफ स्टंप पर टकराई और विकेट जमीन पर जा गई। बल्लेबाज़ को आउट करने के बाद मोहम्मद आमिर अपने दोनों हाथों को जोर-जोर से झूमाकर सेलिब्रेट करते दिखे।

बता दें कि हाल ही में आमिर चर्चाओं में थे। दरअसल, एशिया कप से पहले पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मोहम्मद आमिर का नाम शाहीन की परफेक्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर ट्रेंड करा दिया था। हालांकि सेलेक्टर्स ने टीम में उनका चुनाव नहीं किया। यही वज़ह थी जिस कारण मोहम्मद आमिर चर्चाओं में रहे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार