Mohammad Rizwan: टेस्ट सीरीज के बाद अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बीते सोमवार (9 जनवरी) को कराची में खेला गया था जिसे मेजबानो ने 6 विकेट से जीता। इस मैच में पाकिस्तान टीम के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने ना सिर्फ पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि दर्द में बल्लेबाज़ी करके न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को दर्द दिया। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दवाई पीकर रन बना रहे थे रिज़वान: कराची वनडे में मोहम्मद रिज़ावन ने शानदार बल्लेबाज़ी की। मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर ने 86 गेंदों पर नाबाद 77 रन ठोके। इस दौरान रिज़वान के बैट से 6 चौके और एक छक्का निकला। यह दाएं हाथ का खिलाड़ी मैच खत्म होने तक क्रीज पर बना रहा और इस बीच एक घटना ऐसा घटी जब वह क्रैंप्स के कारण बेहद दर्द में दिखे।

Advertisement

जहां एक तरफ रिज़वान को दर्द हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ वह क्रैंप्स के दर्द को कम करने वाली दवाई पीकर विपक्षी गेंदबाज़ों को दर्द दे रहे थे। जी हां, रिज़वान के बैट से यूं तो उनकी पारी में एक ही छक्का निकला लेकिन यह छक्का भी तब आया जब वह दर्द से कराह रहे थे। इस घटना के वीडियो को पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में मोहम्मद रिज़वान को काफी आलोचनाओं को सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन ना कर पाने के कारण उन्हें हाल ही में अपनी जगह भी गवानी पड़ी। वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले भी रिज़वान की फॉर्म पर सवाल किये जा रहे थे, लेकिन एक बार फिर रिज़वान ने अपने बैट से रन बनाकर आलोचकों को जवाब दिया है। गौरतलब है कि वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (11 जनवरी) को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार