Mohammad Rizwan Catch Video: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (WI vs PAK 2nd Test) पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन कैरेबियाई टीम ने 74 ओवर में 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए। इसी बीच पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने विकेट के पीछे केवम हॉज (Kavem Hodge) का एक शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना वेस्टइंडीज की पहली पारी के 26वें में घटी। पाकिस्तान के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ साजिद खान करने आए थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर कैरेबियाई बल्लेबाज़ को फंसाया। उन्होंने ये बॉल ऑफ साइड में डिलीवर करके टर्न कराया था जिस पर केवम हॉज फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।

इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक नज़ारा था। साजिद की गेंद केवम हॉज के हाथ से टकराकर विकेट के पीछे गई जहां मोहम्मद रिज़वान ने बेहद ही चतुराई और तेजी से कैच को लपका। वो केवम हॉज के शॉट को देखकर पहले ही बाएं तरफ चले गए थे जिसके चलते उन्होंने गेंद को आसानी से लपक लिया।

गौरतलब है कि इस पूरी घटना के दौरान ग्राउंड अंपायर ने केवम हॉज को आउट करार नहीं दिया। ऐसे में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने अपने खिलाड़ियों से बातचीत करके DRS लिया जिसमें ये साफ हो गया है कि केवम हॉज आउट हैं। तो ऐसे कैरेबियाई खिलाड़ी को 44 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

एक बार फिर बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम ने पहले दिन के खेल में 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए हैं। अब उनके लिए दूसरे दिन के खेल की शुरुआत जस्टिन ग्रीव्स (125 गेंदों पर नाबाद 64 रन) और रोस्टन चेज (70 गेंदों पर नाबाद 36) की जोड़ी करेगी। ये दोनों ही खिलाड़ी बड़ी पारी खेलकर टीम को अच्छे से अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अवैस जफर, अली उस्मान, साजिद खान, मोहम्मद अली, उबैद शाह।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): टेगेनरीन चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवम हॉज, अमीर जांगू, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमर रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जायडेन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार