IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमें कीवी टीम के कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि यहां न्यूजीलैंड के ओपनिंग बैटर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) पर किस्मत खूब मेहरबान दिखी और पावरप्ले में ही टीम इंडिया ने उनके दो कैच टपका दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर ने टकपाया रचिन रविंद्र का कैच

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड की इनिंग के 7वें ओवर में सिर्फ 28 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट सकते थे। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर सीधा शॉट खेलकर कैच दे दिया था, लेकिन इस दौरान मोहम्मद शमी गेंद को लपक नहीं पाए और रचिन को जीवनदान मिल गया।

इतना ही नहीं, इस घटना के महज़ तीन बॉल बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी रचिन रविंद्र को अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया। यहां रचिन ने एक हवाई शॉट मारने के चक्कर में लेग साइड की तरफ कैच उठा दिया था, जिस पर बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए श्रेयस से कैच छूट गया। ये एक मुश्किल मौका था, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे थे श्रेयस गेंद को लपक लेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और रचिन रविंद्र को एक और जीवनदान मिल गया।

हालांकि ये भी जान लीजिए कि रचिन रविंद्र पावरप्ले के तुरंत बाद कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर आउट हुए। वो 29 बॉल पर 4 चौके और 1 छक्का मारकर 37 रन बनाने में कामियाब रहे।

Advertisement

टीमें इस प्रकार है

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार