भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद मेजबानों की बल्लेबाज़ी भारतीय गेंदबाज़ों के आगे पूरी तरह पस्त नज़र आई। दूसरे वनडे में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का विकेट  टीम के अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने हासिए किया, अब इस घटना का वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस मैच में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए महज़ 5 गेंद खेलकर 4 रन ही बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से छक्का तो दूर एक बाउंड्री भी देखने को नहीं मिली। गौरतलब है कि इंग्लिश टीम 82 रनों तक 3 विकेट गंवा चुकी थी, ऐसे में सभी की निगाहें पिछले मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान जोस बटलर(30) पर ही टिकी थी। हालांकि इस बार वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और शमी ने उन्हें बड़ा झटका दिया।

Advertisement

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर की है। मोहम्मद शमी अपने कोटे का छठा ओवर करने आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने जोस बटलर के चेहरे से मुस्कान को गायब करके रख दिया। शमी ने यह गेंद मिडिल लाइन पर तेजी से फेंकी थी, जिसे बटलर परखने में पूरी तरह नाकामियाब रहे। यह गेंद बटलर को बीट करते हुए सीधा स्टंप्स से टकराई जिसके बाद बटलर पांच सेकंड तक यकीन नहीं कर सके और अपने पोज़ में ही बने रहे।

युजवेंद्र चहल ने मचाई तबाही

बता दें कि इस मैच में युजवेंद्र चहल की स्पिन का जादू देखने को मिला। युजी चहल ने इंग्लिश बल्लेबाज़ को एक-एक करके अपने गेंदबाज़ी में फंसाया। युजवेंद्र चहल ने जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स,और मोईन अली का विकेट हासिल करके इंग्लैंड की बैटिंग को तहस-नहस किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार