Mohammed Shami Bowling: मोहम्मद शमी रेड बॉल से कहर बरपाते हैं और अहमदाबाद टेस्ट में भी शमी ने यही किया। भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज़ यानी मार्नस लाबुशेन को अपनी रफ्तार से क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान मार्नस बिल्कुल बेबस दिखे और खुद से निराश होकर वापस पवेलियन लौट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद ट्रैविस हेड और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने मेहमान टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलवाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 61 रनों की साझेदारी की जिसे रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा। इसके बाद मैदान पर मार्नस लाबुशेन आए और सभी को अच्छी शुरुआत के बाद यह उम्मीद थी कि वह भी एक बड़ी पारी खेलेंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और लाबुशेन के मैदान पर टिकने से पहले ही मोहम्मद शमी ने अपनी आग उगलती गेंद से उन्हें आउट कर दिया।

Advertisement

यह घटना 23वें ओवर में घटी। मोहम्मद शमी ने ओवर की दूसरी गेंद आउट साइड ऑफ स्टंप डिलीवर की थी। यहां मार्नस एक खूबसूरत कवर ड्राइव खेलना चाहते थे, लेकिन 137.2 kph की स्पीड से आती गेंद को वह टाइम नहीं कर सके। यह बॉल मार्नस के बैट के इनसाइड एज से टकराई और स्टंप में घूस गई। मार्नस पूरी तरह हैरान और निराश कैमरे में कैद हुए। वह सिर्फ 3 रन ही बना सके।

बता दें कि मार्नस लाबुशेन के लिए यह टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही है। टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज़ को भारत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक वह 7 पारियों में सिर्फ 181 रन ही बना सके हैं। गौरतलब है कि यहां उनकी एक भी हाफ सेंचुरी तक नहीं आई है। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी अब तक 8 विकेट झटक चुके हैं। वह इस सीरीज के सबसे सफल तेज गेंदबाज़ हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार