भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां सोमवार, 25 नवंबर को मैच के तीसरे दिन तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को आउट करके टीम इंडिया को दिन की पहली सफलता दिलवाई।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। तेलंगाना पुलिस में डीएसएपी मोहम्मद सिराज अपनी रफ्तार का दम दिखाकर उस्मान ख्वाजा को घुटने पर ले आए और मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के छठे ओवर में घटी। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ को फंसाने के लिए शॉट बॉल डिलीवर किया था।

Advertisement

आमतौर पर ऐसी बॉल पर उस्मान ख्वाजा काफी अच्छा पुल शॉट खेलते हैं, लेकिन आज मोहम्मद सिराज का दिन था। ये बॉल पिच से टकराने के बाद काफी तेजी से उस्मान ख्वाजा की तरफ गया और यहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ पूरी तरह भौचक्का रह गया। उन्होंने अपना शॉट खेला, लेकिन मोहम्मद सिराज की रफ्तार के कारण वो बॉल को ठीक से टाइम नहीं कर पाए। यही वज़ह थी कि बॉल बैट से टकराने के बाद काफी ऊपर हवा में चली गई और आखिर में विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने एक शानदार कैच पकड़कर ख्वाजा की पारी को समाप्त कर दिया।

ख्वाजा 13 बॉल पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। इतना ही नहीं, मोहम्मद सिराज ने ख्वाजा का विकेट चटकाने के बाद स्टीव स्मिथ को भी 17 रनों के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया है। यहां से उन्हें ये मैच जीतने के लिए 453 रनों की जरूरत है। वहीं भारत को 5 विकेच चटकाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार