Mohammed Siraj Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd Test) लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जा रहा है जहां मुकाबला के चौथे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने इंग्लिश ओपनर बैटर बेन डकेट (Ben Duckett) को 12 रनों के निजी स्कोर पर सस्ते में आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि इस इंग्लिश खिलाड़ी का विकेट चटकाने के बाद मोहम्मद सिराज का सेलिब्रेशन देखने लायक था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के छठे ओवर में घटी। टीम इंडिया के लिए ये ओवर मोहम्मद सिराज करने आए थे जिन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद राउंड द विकेट से ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर करते हुए बेन डकेट को फंसाया।

Advertisement

यहां बेन डकेट सिराज की गेंद पर खड़े-खड़े पुल शॉर्ट खेलकर एक चौका जड़ना चाहते थे जिसकी कोशिश में ही वो बड़ी गलती कर बैठे। बता देंं कि ये बॉल डकेट के बैट से ठीक से कनेक्ट नहीं हुआ था जिसके बाद वो सीधा मिड ऑन पर खड़े फील्डर जसप्रीत बुमराह के हाथों में गई। इस तरह मोहम्मद सिराज को बेन डकेट का विकेट मिला जिसके बाद वो जोश से भर गए और उन्होंने डकेट को एक भड़कीला सैंडऑफ दिया। यहां उन्होंने इंग्लिश खिलाड़ी को कंधा भी मारा जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि खबर लिखे जाने तक मोहम्मद सिराज इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में 7 ओवर गेंदबाज़ी करके 11 रन देकर 2 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने बेन डकेट के अलावा ओली पोप (4) का भी विकेट चटकाया है। बात करें अगर लॉर्ड्स टेस्ट की तो इंग्लैंड अपनी दूसरी इनिंग में अब तक 14.4 ओवर में 50 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड और भारत, इन दोनों ने ही अपनी पहली इनिंग में 387-387 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार