IND vs BAN 1st Test: भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एक मज़ेदार घटना देखने को मिली। दरअसल, चौथे दिन के खेले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ नाजमुल हुसैन शांतो को स्लेज करते कैमरे में कैद हुए। सिराज शांतो को उकसाकर उनसे गलती करवाना चाहते थे, लेकिन इस दौरान बांग्लादेशी बल्लेबाज़ बिल्कुल शांत नज़र आया और सिर्फ मुस्कुराता रहा। यही वज़ह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह घटना मेजबान टीम की पारी के 34वें ओवर में घटी। बांग्लादेश बिना किसी नुकसान के 93 रन स्कोरबोर्ड पर टांग चुका था। भारतीय गेंदबाज़ बेबस और परेशान नज़र आ रहे थे, ऐसे में सिराज ने गेंदबाज़ी करते हुए वेल सेट बल्लेबाज़ शांतो को स्लेज करके परेशान करना चाहा। इस ओवर के दौरान वह लगातार शांतो को आंखें दिखाकर कुछ ना कुछ कहते रहे, लेकिन शांतो ने अपना आपा नहीं खोया और सिर्फ मुस्कान से गेंदबाज़ को जवाब दिया।

Advertisement

लिटन दास को किया था स्लेज: बता दें कि इससे पहले भी बांग्लादेश के खिलाफ सिराज स्लेजिंग करते नज़र आए थे। मेजबानों की पहली पारी में तेज गेंदबाज़ ने लिटन दास को परेशान किया था। इस घटना के दौरान लिटन अपना आपा खो बैठे और दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई। बाद में सिराज ने लिटन को बोल्ड करके पवेलियन भेजा था।

मैच का हाल: भारत बांग्लादेश पहले टेस्ट की बात करें तो यहां भारतीय टीम काफी आगे नज़र आ रही है। मेहमान जीत के काफी करीब हैं और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के 6 विकेट चटका चुके हैं। बांग्लादेश का स्कोर 272 रन पर 6 विकेट है। शान्तो 67 रन बनाकर आउट हुए। वहीं जाकिर हसन ने बांग्लादेश के लिए शतकीय पारी खेली। मैच के आखिरी दिन मैदान पर शाकिब और मेहदी हसन की जोड़ी बल्लेबाज़ी बांग्लादेश के लिए गेम की शुरुआत करेंगी। मेजबानों को मैच जीतने के लिए 241 रन बनाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार