MS Dhoni Six: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत दर्ज करने के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 26 रनों की पारी खेली, जिसके दौरान उनके बल्ले से एक छक्का भी देखने को मिला। थाला के बल्ले से निकला ये छक्का फैंस को माही के विंटेज अवतार की याद दिला गया और वह गेंद 98 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी। 

Advertisement

इस मैच में सीएसके ने पावरप्ले के 6 ओवरों में मोइन अली की विस्फोटक पारी के दम पर 75 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उनके एक के बाद एक विकेट गिरते रहे जिसकी वज़ह से रनों की गति में काफी धीमापन देखने को मिला। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर मोइन का साथ देने पहुंचे लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की पारी से जहां एक तरह फैंस थोड़े निराश थे, वहीं दूसरी तरह धोनी का छक्का महफिल लूट गया। जी हां, सीएसके की पारी के दौरान धोनी ने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए मॉन्स्टर छक्का लगाया था जो कि फैंस के बीच 98 मीटर की दूर जाकर गिरा।

ये घटना 18वें ओवर की है। चेन्नई को तेजी से रन बनाने की जरुरत थी, लेकिन मोइन और धोनी दोनों को ही राजस्थान के गेंदबाज़ों के सामने ऐसा करने में मुश्किल हो रही थी। ऐसे में जब प्रसिद्ध कृष्णा अपना चौथा ओवर लेकर आए तब धोनी ने उनकी पहली ही गेंद पर हवाई फायर करने का मन बनाया और जोरदार प्रहार करते हुए मिड विकेट की तफ विशाल छक्का जड़ दिया।

धोनी की टीम ने 151 रनों का टारगेट राजस्थान के सामने रखा है। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि क्या सीएसके के गेंदबाज़ अपने बल्लेबाज़ों के द्वारा बनाए गए स्कोर को राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज़ के सामने डिफेंट कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार