चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाणक्य वाला दिमाग रखते हैं। क्रिकेट के मैदान पर वह इसके कई सबूत भी दे चुके हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आईपीएल 2023 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती थी। इस मैच के दौरान थाला धोनी ने अपने गेंदबाज़ों का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया कि सितारों से सजी एसआरएच की टीम 20 ओवर में सिर्फ 134 रन ही बना सकी। इतना ही नहीं, हैरदाबाद की इनिंग की आखिरी गेंद पर धोनी ने महज एक रन बचाने के लिए भी चक्रव्यूह रच दिया।

Advertisement

माही से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी को विकेट के पीछे खड़े विकेट पर निशाना साधने की प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, सनराइजर्स की इनिंग की आखिरी गेंद पर माही यह जानते थे कि अगर बल्लेबाज़ गेंद मिस करता है तो ऐसे में नॉन स्ट्राइकर जरूर तेजी से दौड़कर एक रन चुराना चाहेगा। ऐसे में माही ने पहले ही अपना एक ग्लव्स उतार लिया।

Advertisement

जैसा CSK के कप्तान का अंदाजा था हुआ भी वैसा ही। बल्लेबाज़ ने गेंद को मिस किया और नॉन स्ट्राइकर से वाशिंगटन सुंदर रन चुराने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी ने गेंद को पकड़ा और तुरंत अपनी सटीक थ्रो से स्टंप और बेल्स उड़ा दिये। सुंदर आउट हो चुके थे और यह नजारा देखकर एक बार भी माही नाम की गुंज मैदान पर तेज हो चुकी थी। अब सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के 135 रनों के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने महज 18.4 ओवर में टारगेट प्राप्त करके जीत हासिल की। डेवोन कॉनवे ने टीम के लिए 57 गेंदों पर 77 रन ठोके। वहीं रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में एक रन आउट समेत एडेन मार्कराम का विकेट के पीछे कैच और मयंक अग्रवाल को स्टंप आउट किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ तीसरे पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार