महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 42 साल के हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद माही को आज भी दुनिया के बेस्ट फिनिशर में से एक माना जाता है। MS Dhoni मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं और इसी बीच वो 20 वर्षीय समीर रिजवी को फिनिशर बनने की टिप्स देते नज़र आए।

Advertisement

समीर रिजवी को माही से मिला गुरु ज्ञान

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी और समीर रिजवी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें धोनी 20 वर्षीय यंग अटैकिंग बैटर समीर रिजवी को बेहतर फिनिशर बनने के गुण सिखाते दिखे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी रिजवी को बैटिंग टिप्स दे रहे हैं जिसके बाद वो उन्हें नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए करीब से देखते हैं। इतना ही नहीं, थाला से टिप्स लेने के बाद सजीव लंबे-लंबे छक्के मारते नज़र आए।

धोनी ने भी मारे मॉन्स्टर छक्के

CSK ने महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग प्रैक्टिस का भी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नेट्स में अभ्यास करते हुए छक्के लगाते नज़र आए। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार और दीपक चाहर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा के साथ धोनी के छक्कों को इन्जॉय करते कैमरे में कैद हुए।

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में धोनी ने अब तक अपने बैट से कमाल का प्रदर्शन किया है। वो सीजन में अब तक 7 बार मैदान पर बैटिंग करने आए हैं और इस दौरान उन्होंने 37 बॉल का सामना करके 259 की स्ट्राइक रेट से 96 रन ठोके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान माही ने 9 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। यही वजह है आईपीएल के दौरान माही की दीवानगी सिर्फ चेन्नई में से ही नहीं बल्कि हर मैदान पर देखने को मिली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार