MS Dhoni Video: IPL 2024 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पास मौका था कि वो एक बड़ा शॉट खेलें और मैच को फिनिश कर दें, लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया। 

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी ऐसे में धोनी चाहते थे कि विनिंग शॉट भी वो ही मारें, यही वजह थी उन्होंने गेम फिनिश नहीं किया। इसके लिए धोनी की खूब तारीफ हुई। इसी बीच अब धोनी से जुड़ा एक और ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो फैंस को उनकी तारीफ करते हुए ये कहने पर मजबूर कर देगा कि 'थाला जैसा कोई नहीं।'

Advertisement

ऋतुराज के लिए पीछे हो गए धोनी

दरअसल, ये वीडियो केकेआर और सीएसके के बीच हुए मुकाबले के बाद का है। सुपर किंग्स की टीम ये मैच जीत चुकी थी जिसके बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे। धोनी आगे चल रहे थे वहीं ऋतुराज गायकवाड़ पीछे-पीछे आ रहे थे।

इसी बीच धोनी ने ये महसूस किया है कि ऋतुराज पीछे चल रहे हैं, ऐसे में उन्होंने यंग कैप्टन के लिए अपने कदम रोक लिये और फिर ऋतुराज को खुद से आगे चलने को कहा।  ऋतुराज ने भी थाला की बात का सम्मान किया और फिर आगे चलने लगे। धोनी का ये अंदाज अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी और गायकवाड़ के बीच सम्मान का भाव है जिस वजह से उनके बीच काफी अच्छे संबंध हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले किसी को ये अंदाजा नहीं था कि महेंद्र सिंह धोनी अचानक सीएसके की कप्तानी छोड़ देंगे। लेकिन धोनी इस पर काफी समय पहले ही विचार कर चुके थे। धोनी ने गायकवाड़ के रूप में सीएसके का नया कप्तान देख लिया था ऐसे में उन्होंने सीजन के शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया और सीएसके को ऋतुराज का नया कप्तान बनाने की सलाह दी। यही वजह है ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के नए चेहरे के रूप में सामने आए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार