आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 3 गेंद का सामना करके शून्य के स्कोर पर आउट हुए। हिटमैन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके जिसकी वज़ह थे विकेट के पीछे खड़े सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, भले ही मैच में दीपक चाहर को हिटमैन का विकेट मिला, लेकिन रोहित को अपने चक्रव्यूह में थाला धोनी ने ही फंसाया था।

Advertisement

दरअसल, मुंबई इंडियंस की इनिंग के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा और दीपक चाहर आमने-सामने थे। यहां धोनी ने हिटमैन को देखकर एक रणनीति बनाई। माही स्टंप के काफी करीब आकर खड़े हो गए और उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट, शॉट थर्ड मैन और स्लिप पर खिलाड़ी तैनात कर दिये। धोनी यह जानते थे कि रोहित उन्हें विकेट के करीब देखकर पीछे की तरफ शॉट खेलने का प्रयास करेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही अगली ही गेंद पर रोहित अपने पिछले घुटने पर बैठे और लैप शॉट खेल दिया।

Advertisement

यहां रोहित फंस गए और दीपक की गेंद पर रोहित का शॉट मिस टाइम हुआ जिसके बाद एक आसान कैच रविंद्र जडेजा के हाथों में चला गया। रोहित शर्मा को आउट होता देख दीपक चाहर खुशी से झूम उठे और उन्होंने धोनी की तरफ इशारा करके उनके प्लान की तारीफ की।

बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन यहां वह कुछ कमाल नहीं कर सके। इस सीजन रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। मुंबई के पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ भी रोहित 3 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हुए थे और इस मैच में भी ऐसा ही हुआ।

नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड: रोहित अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज और कप्तान बन गए हैं। रोहित आईपीएल में 16वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं जो किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ की तुलान में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा है। जबकि एक कप्तान के रूप में भी वो सबसे ज्यादा (10) बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार