MS DHONI: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए। इस मुकाबले के दौरान ब्लू आर्मी को दो खास मेहमान सपोर्ट करते कैमरे में कैद हुए। जी हां, हम बात कर रहे एमएस धोनी (MS DHONI) और उनकी पत्नी यानी साक्षी धोनी की।

Advertisement

दरअसल, भारत न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले को माही अपनी हमसफर यानी साक्षी धोनी संग देखने पहुंचे हैं। कीवी टीम की पारी के 10वें ओवर के दौरान कैमरामैन ने एमएस धोनी को अपने कैमरे में कैद किया जिसके दौरान माही अपना हाथ उठाकर सभी को अभिवादन करते दिखे। धोनी को बड़ी स्क्रीन पर देखकर रांची के मैदान पर धोनी... धोनी के नारे लगने लगे।

Advertisement

बता दें कि हाल ही में रांची टी20 मुकाबले से पहले भी महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से मिलते नज़र आए थे। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा माही ने अपने आईपीएल साथी यानी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे से मुलाकात करके खूब बातें की थी। सोशल मीडिया पर माही से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए हैं।

गौरतलब है कि यूं तो महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेलते नज़र आते हैं। क्रिकेट फैंस को आगामी सीजन का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यहां धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते दिखेंगे। पिछला सीजन CSK के लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन येलो आर्मी आगामी सीजन जीतना चाहेगी क्योंकि यह सीजन एमएस धोनी के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार