महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। 41 वर्षीय थाला धोनी भी टूर्नामेंट में अपने पुराने रंग में नज़र आए हैं। MS Dhoni के फैंस या कहें पूरा हिन्दुस्तान यही चाहता है कि धोनी मैदान पर अपनी चतुराई, विकेटकीपिंग, और बल्लेबाज़ी से फैंस का हमेशा ही मनोरंजन करते रहे, लेकिन इसी बीच धोनी के एक फैन पेज ने माही का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर आपका दिल भी टूट जाएगा।

Advertisement

जी हां, महेंद्र सिंह धोनी 11 सेकेंड के इस वीडियो में लंगड़ाते हुए नज़र आए। दरअसल, Dhoni Era नाम के एक फैन पेज ने माही का यह वीडियो शेयर करके उनकी रनिंग की तुलना की है। धोनी घुटने की चोट से परेशान हैं जिस वजह से वह 22 गज की पट्टी के बीच अपनी पुरानी रफ्तार में दौड़ते नहीं दिखे हैं। फैंस ने इस वीडियो पर रिएक्ट करके लिखा, 'हमें धोनी को खेलता देखना काफी पसंद है, लेकिन समय आ चुका है जब हमें धोनी को अलविदा कहना पड़ेगा।'

Advertisement

आईपीएल 2023 के दौरान भी कई मुकाबलों में धोनी दौड़ते और फील्डिंग करते समय दर्द में नज़र आए। हालांकि सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उनकी इंजरी पर अपडेट देकर यह कहा था कि वह टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्होंने अपनी इंजरी से संबंधित कोई भी जानकारी फ्रेंचाइजी को नहीं दी है।

बता दें कि सीजन में अब तक सुपर किंग्स ने अपने खिलाड़ियों के इंजर्ड होने के कारण काफी समस्याओं का सामना किया है। काइल जेमीसन चोटिल होने के कारण ही टूर्नामेंट से बाहर हुए। वहीं बेन स्टोक्स अभी भी इंजरी से नहीं उभर पाएं हैं। दीपक चाहर ने भी चोटिल होने की वजह से काफी मैच मिस किये। वहीं रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जुड़े साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ सिसांडा मगाला भी चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

हालांकि इन सब चीजों के बावजूद धोनी की टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेलकर 7 जीत और 4 हार के बाद कुल 15 अंक प्राप्त कर लिये हैं। धोनी की टीम पॉइंट्स टेबल पर फिलहाल दूसरे पायदान पर विराजमान है और थाला फैंस यही चाहेंगे कि सीएसके सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम बने और पांचवीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार