क्यों सिर्फ नाम नहीं एक इमोशन है MS Dhoni? ये 20 सेकेंड का VIDEO देखकर आप भी जाओगे समझ

Updated: Tue, May 30 2023 15:32 IST
क्यों सिर्फ नाम नहीं एक इमोशन है MS Dhoni? ये 20 सेकेंड का VIDEO देखकर आप भी जाओगे समझ (MS Dhoni)

MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी, यह खिलाड़ी थोड़ा अलग है कुछ खास है। ऐसा हम नहीं बल्कि थाला के साथी खिलाड़ी और फैंस कहते हैं। बीते सोमवार (29 मई) चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी। आईपीएल 2023 के फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 विकेट से हराया और अपना पांचवां आईपीएल टाइटल जीत लिया।

फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके के सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। एक दिन पहले बारिश के कारण निराश फैंस के चेहरे पर अब बड़ी मुस्कान थी। मानों सभी अपना दुख भूल गए हो। सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हुई जिसमें धोनी को साथी खिलाड़ियों के साथ देखा गया, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें थाला अकेले नज़र आए।

जी हां, इस 20 सेकेंड के वीडियो में सिर्फ धोनी नज़र आ रहे हैं। दरअसल, फाइनल मैच के बाद जब विनिंग टीम सेलिब्रेशन पूरा हुआ उसके बाद लगभग सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर धोनी एक बार फिर ग्राउंड का चक्कर लगाने आए। ऐसा करने के पीछे धोनी का एक उद्देश्य था, दरअसल धोनी अपने फैंस को धन्यवाद करना चाहते थे। धोनी मैदान पर आए, उन्होंने फैंस की तरफ देखा और एक बार फिर सभी का धन्यवाद किया। धोनी की यही खासियत उन्हें अलग बनाती है। यही वजह भी है धोनी को प्यार करने वाले लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में हैं।

Also Read: किस्से क्रिकेट के

आईपीएल 2023 धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल सीजन माना जा रहा था ऐसे में सीएसके जिस-जिस वेन्यू पर मैच खेलने उतरी वहां-वहां स्टेडियम पीले रंग में रंगा नज़र आया। यह थाला के लिए फैंस का प्यार ही तो है। हालांकि आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद थाला फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। धोनी ने यह साफ कर दिया है कि वह अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहते हैं जिसके लिए वह अगले आईपीएल सीजन एक बार फिर बतौर सीएसके के कप्तान मैदान पर जलवे बिखरते नज़र आएंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें