Mukesh Kumar Bowled Rajat Patidar Video: सेंट्रल जोन (Central Zone) के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) रविवार, 30 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के पहले सेमीफाइनल के पहले दिन 41 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और महज़ 12 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट ईस्ट जोन (East Zone) के तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने हासिल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना Central Zone की पारी के 27वें ओवर में घटी। East Zone के लिए यहां मुकेश कुमार गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके लिए दिन का छठा ओवर ही था। इसी की पांचवीं गेंद पर उन्होंने रजत पाटीदार को एक बाउंसर से सरप्राइज किया। उन्होंने ये गेंद ऑफ साइड में फेंका था जिस पर रजत पाटीदार अधूरे मन से पुल शॉट खेलते हुए गलती कर बैठे।

इसके बाद होना क्या था। मुकेश की गेंद सीधा पाटीदार के बैट के निचले हिस्से से टकराई और फिर उसने स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स जमीन पर गिरा दिए। तो ऐसे रजत पाटीदार की पारी पर विराम लगा और वो 41 गेंदों पर 12 रन करके पवेलियन लौटे। आप रजत पाटीदार के आउट होने का वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर सेंट्रल जोन को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है जो कि खबर लिखे जाने तक 57 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन जोड़ चुके हैं। मैदान पर रिंकू सिंह (51 गेंदों पर 40 रन) और हर्ष दुबे (36 गेंदों पर 26 रन) की जोड़ी मौजूद है। बात करें मुकेश कुमार की तो वो अब तक 12 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, मोहम्मद कौनेन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

सेंट्रल जोन की प्लेइंग इलेवन: अमन मोक्हाड़े, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), कुणाल चंदेला, यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, सारांश जैन, हर्ष दुबे, अरशद खान, यश ठाकुर और आर्यन पांडे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार