Rohit Sharma Angry: IPL 2023 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेजबान टीम गुजरात टाइटंस ने 55 रनों के अंतर से जीत लिया। मुकाबले में पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यही वजह है कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Shamra) पूरे मैच के दौरान काफी टेंशन में दिखे। इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जब रोहित अपना आपा खो बैठे और मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर पीयूष चावला (Piyush Chawla) पर गुस्सा करते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

यह घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। अभिनव मनोहर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और रिले मेरेडिथ को रोहित शर्मा ने गेंदबाज़ी करने बुलाया था। यहां ओवर की तीसरी गेंद मेरेडिथ ने अभिनव को यॉर्कर डिलीवर की। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ ने गेंद को शॉट थर्ड मैन के फील्डिर की तरफ खेला। यहां पीयूष चावला तैनात थे। वह गेंद को पकड़ नहीं सके और बॉल चौके के लिए बाउंड्री के बाहर पहुंच गई।

Advertisement

टीम के सीनियर खिलाड़ी से ऐसी गलती देखकर कप्तान रोहित बिखर गए। हिटमैन ने अपने रिएक्शन से यह साफ कर दिया कि वह कितना गुस्सा हैं। इस दौरान पीयूष चावला भी काफी निराश दिखे और आसमान की तरह देखकर दुखी नज़र आए। बता दें कि भले ही पीयूष ने खराब फील्डिंग की हो, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में विपक्षी टीम के दो बड़े विकेट चटकाए थे।

मौजूदा चैंपियन की बल्लेबाज़ी के दौरान चावला ने हार्दिक पांड्या (13) और विजय शंकर (19) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था।  बात करें अगर मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा की तो उनकी फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय है। रोहित ने गुजरात के खिलाफ 8 गेंदों पर महज 2 रन बनाए। वहीं अब तक सीजन में उनके बैट से 7 इनिंग में सिर्फ 25.86 की औसत से 181 रन निकले हैं। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान ही नहीं बल्कि सलामी बल्लेबाज़ भी हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस यही चाहेगी कि रोहित आगे आकर बड़े रन बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार