Naseem Shah Bowled Joe Root Video: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तान ने ODI Tri-Series के दूसरे मुकाबले में 302 रन डिफेंड किए और इंग्लैंड को 87 रनों से मात दी। इस मुकाबले में जो रूट (Joe Root) अपनी बैटिंग से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। वो 35 गेंदों पर 2 चौके लगाकर 33 रन ही बना सके। उन्हें नसीम शाह (Naseem Shah) ने एक आग उगलती गेंद डालकर आउट किया।
ये घटना इंग्लैंड की पारी के 29वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने अपना पांचवां गेंद 138.4 kph की तेज रफ्तार से फेंका। उन्होंने गेंद गुड लेंथ पर डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराकर जो रूट के लिए अंदर की तरफ गया। इस गेंद के सामने ही रूट ने अपने घुटने टेके।
दरअसल, नसीम का गेंद तेज रफ्तार से अंदर की तरफ आया और थोड़ा नीचा भी रहा। यही कारण है जो रूट पूरी तरह भौचक्के रह गए। वो गेंद को डिफेंड करके रोकना चाहते थे, लेकिन अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हुए। इसी बीच वो बॉल उनके बैट के ऐज से टकराया और फिर सीधा स्टंप्स पर जाकर लगा। तो ऐसे जो रूट 35 गेंदों पर 33 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि नसीम शाह ने इंग्लैंड के सामने अच्छी गेंदबाज़ी की और 7 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट लिया। उनके अलावा अराफत मिन्हास ने 8.4 ओवर में 40 रन देकर इंग्लैंड के 6 विकेट भी झटके। अरफात ने 58 गेंदों पर 59 रनों की पारी भी खेली।
मैच का हाल: ODI Tri-Nation Series का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर खेला गया था जहां इंग्लैंड ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बैटिंग का न्योता दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने हसन नवाज़ (74 गेंदों पर 79 रन) और अराफत मिन्हास (58 गेंदों पर 59 रन) की शानदार पारियों के दम पर 302 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 215 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो ऐसे पाकिस्तान ने ये मुकाबला 87 रनों से जीता और अपने घर पर हो रही Tri-Series में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।