Nathan Ellis Catch: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने डरबन वनडे (SA vs AUS 1st ODI) में शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 10 ओवर में 57 रन देकर साउथ अफ्रीका के 3 विकेट झटके। इसी बीच उन्होंने अपनी ही गेंद पर डेविड मिलर (David Miller) का एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

नाथन एलिस का किलर कैच: ये घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 34वें ओवर में घटी। नाथन एलिस अपने कोटे का पांचवां ओवर डालने आए थे जिसकी पांचवीं ही गेंद पर उन्होंने डेविड मिलर को अपनी शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद से फंसाया। यहां मिलर ने मिड ऑन/मिड विकेट की तरफ शॉट खेलने की कोशिश में गलती की जिसके बाद वो बॉल उनके बैट के किनारे से टकराकर वापस गेंदबाज़ की तरफ चली गई।

इसी मौके पर नाथन एलिस का किलर कैच देखने को मिला। उन्होंने अपने फॉलो-थ्रू में बाईं और कूद लगाई और डाइव करके दोनों हाथों से हैरतअंगेज कैच लिया। ये कैच देखकर डेविड मिलर (25 गेंदों पर 09 रन) के होश उड़ गए थे, वहीं विकेटकीपर जोश इंगलिस खुशी से झूमकर तालियां बजाते दिखे। FanCode ने इस कैच का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: डरबन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने ही टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने मैथ्यू ब्रीत्ज़के की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 297 रन बनाए। ब्रीत्ज़के ने 106 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्के लगाकर 112 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआती दिलाई और पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 90 रनों की साझेदारी की। डरबन में मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर 60 रन ठोके। वहीं मैट रेन्शॉ ने 49 गेंदों पर 44 रन, ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों पर 36 रन और कूपर कोनोली ने 42 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर समय नहीं बिता सके और उनकी पूरी टीम 41.2 ओवर में 230 रनों पर सिमट गई। तो ऐसे साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला 67 रनों से जीता और उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार