Nicholas Pooran 113M Six: इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred) खेला जा रहा है जहां बीते रविवार (11 अगस्त) निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) शो देखने को मिला। दरअसल, टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) के बीच खेला गया था जिसके दौरान निकोलस पूरन ने महज़ 33 बॉल पर नाबाद 66 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने अपनी मसल पावर दिखाई और 113 मीटर का भयंकर छक्का जड़ दिया।

Advertisement

निकोलस पूरन का ये सिक्स नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की इनिंग की 74वीं गेंद पर देखने को मिला। मैनचेस्टर के लिए ये ओवर स्कॉट करी करने आए थे। उन्होंने पूरन को पैरों पर बॉल डिलीवर किया था जिसके लिए कैरेबियाई खिलाड़ी पूरी तरह तैयार था। पूरन ने यहां लेग साइड में जोरदार शॉट खेला जिसके बाद गेंद स्टैंड्स को पार करती हुई पीछे झाड़ी में जाकर गिरी।

Advertisement

आपको बता दें कि जब पूरन ने ये 113 मीटर का मॉन्स्टर छक्का मारा तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फैन तो पूरी तरह दंग नज़र आईं है।

ये भी जान लीजिए कि निकोलस पूरन ने अपनी इनिंग में सिर्फ एक या दो छक्के नहीं बल्कि 2 चौके और 8 छक्के ठोके थे। बात करें अगर इस मुकाबले की तो मैनचेस्टर की टीम ने फिल सॉल्ट की 28 बॉल पर 61 रन की पारी के दम पर 152 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था जिसका पीछा करते हुए नॉर्दन की टीम ने निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर 97वीं गेंद पर ये हासिल करके जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार