Nita Ambani And Rohit Sharma Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) MI कैंप में सभी खिलाड़ियों से मुलाकात करती नज़र आईं। गौरतलब है कि इसी बीच नीता अंबानी के होश तब उड़ गए जब उन्होंने टीम के पूर्व कैप्टन और दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को देखा।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने खुद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें नीता अंबानी हिटमैन से मुलाकात करती और इस दौरान सरप्राइज होती दिखी हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो रोहित की फिटनेस को देखकर दंग रह जाती हैं और कहती हैं, "हे मेरे भगवान! रोहित, मैंने तुम्हें नहीं पहचाना। तुम एक युवा लड़के लग रहे हो।"
बताते चलें कि नीता अंबानी का ये रिएक्शन इसलिए सामने आया है क्योंकि बीते समय में रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत की है। उन्होंने अपना वज़न काफी कम किया है जिस वज़ह से अब वो काफी फिट और युवा दिख रहे हैं। यही वज़ह है नीता अंबानी भी पहली नज़र में उन्हें नहीं पहचान पाईं और उनकी तारीफ की है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
याद दिला दें कि रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। ये एक बड़ा कारण है कि अब हिटमैन के पास अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का काफी समय रहता है। उन्होंने इसी समय का फायदा उठाकर दुनिया को रोहित शर्मा 2.0 से मिलाया है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हिटमैन अपने सुपरफिट अवतार में आईपीएल के 19वें सीजन में कितने रन बनाते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।