Nitish Rana vs Avesh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ के खिलाफ बुधवार (18 मई) को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 211 रनों की दरकार है। इस मैच में पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते हुए केकेआर के स्टार बल्लेबाज़ नितीश राणा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और टीम के लिए 42 रनों की पारी खेली। इसी बीच नितीश राणा आवेश खान पर जमकर बरसे और इस युवा गेंदबाज़ के ओवर में एक या दो नहीं पूरे 5 चौके जड़ दिए।

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने दो विकेट 9 रनों के स्कोर तक ही गंवा दिए थे। इसके बाद मैदान पर नितीश राणा ने टीम की पारी को संभाला और विस्फोटक अंदाज में शॉट्स लगाने शुरू किए। राणा ने 22 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। जिसके दौरान उन्होंने आवेश का जमकर रिमांड लिया। 

Advertisement

ये घटना पावरप्ले के चौथे ओवर की है। आवेश अपने कोटे का पहला ओवर करने आए थे और नितीश राणा ने उन्हें निशाने पर लेने का फैसला किया। आवेश की पहली गेंद वाइड थी, जिसके बाद अगली गेंद पर राणा को किस्मत का साथ मिला और उनके बल्ले का टॉप एज लगकर बॉल बाउंड्री के बाहर चली गई।

लेकिन इसके बाद राणा ने अपना असली रूप दिखाया और आवेश के खिलाफ सिर्फ तीसरी गेंद के अलावा हर गेंद पर एक के बाद करारे चौके मारे। अगर पहले चौके को छोड़ दिया जाए तो बाकि सभी शॉट्स नितीश के बल्ले के मिडिल से निकले थे। वहीं बात करें अगर आवेश की तो उन्होंने इस ओवर से पूरे 21 रन खर्चे, जो कि उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

बता दें कि लखनऊ के लिए राणा विकेट कृष्णप्पा गौतम ने हासिल किया, जिसके बाद लखनऊ के गेंदबाज़ केकेआर की पारी पर थोड़ा ब्रेक लगाने में कामियाब हो सके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार