Noor Ahmad Bowled Andre Russell Video: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के घातक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं, लेकिन CPL 2024 के 34वें मुकाबले में अफगानी बॉलर नूर अहमद (Noor Ahmad) के सामने उनकी हीरोगिरी नहीं चली। दरअसल, त्रिनबागो के लिए बैटिंग करते हुए रसेल अफगानिस्तान के स्पिनर को एक मॉन्स्टर छक्का मारना चाहते थे, लेकिन यहां नूर ने गेंद को ऐसा टर्न करवाया कि रसेल के होश ही उड़ गए।

Advertisement

ये घटना नाइट राइडर्स की इनिंग के 8वें ओवर में घटी। त्रिनबागो की टीम अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा चुकी थी ऐसे में सभी की निगाहें अब आंद्रे रसेल पर टिकी थी। हालांकि यहां रसेल पूरी तरह फ्लॉप हो गए। नूर अहमद ने ओवर की पांचवीं बॉल पर रसेल को फंसाया। अफगानी बॉलर ने ये बॉल गुगली फेंकी थी जिसे रसेल समझ ही नहीं पाए।

Advertisement

कैरेबियाई खिलाड़ी ने यहां जोर से बल्ला घुमाया और बॉल को पूरी तरह मिस कर दिया। नूर की ये बॉल रसेल को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप से टकराई जिसे देखकर रसेल भौचक्के रह गए। यही वजह है इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आउट होने से पहले रसेल ने नूर को एक छक्का मारा था, लेकिन वो 6 बॉल पर सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नूर ने अपनी टीम के लिए 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो त्रिनबागो ने टॉस जीतकर ब्रायन लारा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी चुनी थी जिसके बाद  सेंट लूसिया की टीम ने जॉनसन चार्ल्स (89), फाफ डु प्लेसिस (59) और टिम सेफर्ट (30) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 218 रन बनाए। इसके जवाब में त्रिनबागो के लिए जेसन रॉय ने 41 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम का दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सका और नाइट राइडर्स की टीम 17.5 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे ये मैच सेंट लूसिया ने 80 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार