इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार (23 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ों ने मिलकर टीम को अच्छी शुरुआती दिलवाई, लेकिन इसके बाद मेजबानों को दो बड़े झटके एक साथ लगे। पहले ऋतुराज गायकवाड़ को मोहित शर्मा ने आउट किया और फिर अगले ही ओवर में नूर अहमद ने सुपर किंग्स के सिक्सर किंग शिवम दुबे को बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े थे। ऐसे में जब गायकवाड़ आउट हुए, तो सुपर किंग्स के फैंस की निगाहें शिवम दुबे पर टिकी थी। दरअसल, यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए सिक्स हिटिंग मशीन बना हुआ था। दुबे ने आईपीएल 2023 में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा (22) छक्के ठोके थे, लेकिन क्वालीफायर मैच में वह ऐसा नहीं कर पाए।

Advertisement

नूर अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 12वें ओवर में दुबे को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। नूर अहमद ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद दुबे को विकेट पर डिलीवर करके गुगली गेंद फेंकी। दुबे एक बड़ा छक्का जड़ना चाहते थे, लेकिन वह गेंद को मिस कर बैठे। इसके बाद यह बॉल सीधा स्टंप से टकराई और स्टंप उड़ गए। इस तरह दुबे की पारी का अंत हुआ।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी। 

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प

Advertisement

गुजरात टाइटंस के विकल्प: मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स के विकल्प: विजय शंकर, श्रीकर भरत, साई सुदर्शन, जयंत यादव, शिवम मावी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार