इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गाबा के मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 33वां मुकाबला मंगलवार(1 नवंबर) को खेला गया था जिसे इंग्लिश टीम ने 20 रनों के अंतर से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विस्फोटक अंदाज में 73 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जोस बटलर को किस्मत का भी खूब साथ मिला और कीवी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने उनका बॉउंड्री पर फील्डिंग करते हुए ऐसा आसान कैच छोड़ा जो मैच के बाद हार जीत का बड़ा अंतर बना।

Advertisement

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर में घटी। लॉकी फर्ग्यूसन की तीसरी गेंद पर जोस ने जोरदार प्रहार करते हुए डीप मिड विकेट की तरफ हवाई फायर किया था। इस दौरान बैट और गेंद का संपर्क तो बेहतर हुआ, लेकिन गेंद को ऊंचाई नहीं मिली। यह गेंद डेरिल मिचेल की तरफ गई जिसके बाद बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए इस कीवी ऑलराउंडर ने एक बेहद ही आसान कैच टपका दिया।

Advertisement

बता दें कि जब यह कैच डेरिल मिचेल ने टपकाया था तब जोस बटलर 30 गेंदों पर महज़ 40 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन जीवनदान मिलने के बाद जोस बटलर की पारी ने असल रफ्तार पकड़ी और उन्होंने 47 गेंदों पर कुल 73 रन जड़ दिए। अगर डेरिल मिचेल ने मौके पर कैच पकड़ लिया होता तो संभवत न्यूजीलैंड को 20 से 26 रन कम का टारगेट मिलता और कीवी टीम मैच अपने नाम कर सकती थी।

वायरल हुआ फैन का रिएक्शन: डेरिल मिचेल को कैच छोड़ता देख जहां एक तरफ जोस बटलर की सांस में सांस आई वहीं दूसरी तरफ लॉकी फर्ग्यूसन और मैच को इन्जॉय करने आया एक फैन का रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ। फैन और खिलाड़ी दोनों ही बेहद हैरान थे और उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया था।यह रिएक्शन देखकर साफ था कि मिचेल ने एक बेहद आसान कैच टपकाया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार