Mohammad Haris Video: यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज 2025 (UAE T20 Tri-Series) का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार, 30 अगस्त को शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने मेजबान टीम यूएई (PAK vs UAE T20) के खिलाफ 207 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 31 रनों की शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) ने एक बेहद ही शर्मनाक और घटिया हरकत को अंज़ाम दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, मोहम्मद हारिस की ये घटिया हरकत पाकिस्तान की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। यूएई के लिए ये ओवर जुनैद सिद्दीकी करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर मोहम्मद हारिस ने अपरकट शॉट खेलते हुए डीप थर्ड पर तैनात खिलाड़ी मुहम्मद जवाद को कैच थमा दिया।

Advertisement

मोहम्मद हारिस सिर्फ 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे जिस वज़ह से उन्होंने बीच मैदान पर अपना आपा खो दिया और आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर अपना बैट दे मारा। उन्होंने इतनी ताकत से जमीन पर बैट पटका था कि वो हैंडल से पूरी तरह अलग हो गया। गौरतलब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी की इस हरकत को देखकर कमेंटेटर्स तक हैरान रह थे। आप भी इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि मोहम्मद हारिस एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ हैं, लेकिन बीते समय में उन्हें काफी नीचे बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजा जा रहा है। यूएई के खिलाफ हुए मैच में भी वो नंबर-7 पर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरे थे। शायद ये एक वज़ह है कि वो आउट होने के बाद इतना गुस्सा दिखे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो शारजाह के मैदान पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद टीम ने सैम अयूब (69) और हसन नवाज़ (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 207 रन बनाए। इसके जवाब में यूएई के लिए आसिफ खान ने 35 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वो 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन ही जोड़ सके और आखिर में 31 रनों से ये मैच हार गए। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार