Pasindu Sooriyabandara Flying catch Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते मंगलवार, 18 अगस्त को खेल के चौथे दिन 26 वर्षीय पसिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ये कैच लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की दूसरी पारी के 43वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा करने आए थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा को फंसाया। उन्होंने एक तेज तर्रार शॉर्ट गेंद फेंका था जिस पर जडेजा क्रीज के अंदर से पुल शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।
इसके बाद होना क्या था, वो गेंद जडेजा के बैट के ऊपरी किनारे से टकराकर सीधा डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई जहां पसिंदु सुरियाबंडारा ने अपनी बाईं ओर दौड़ लगाते हुए शानदार डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच लिया। गौरतलब है कि जब उन्होंने ये कैच पकड़ा तब वो एक समय के लिए पूरी तरह हवा में थे। Sony Sports ने इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बतातें चलें कि पसिंदु सुरियाबांडारा गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बीच मुकाबले में दिनेश चांदीमल चोटिल हुए जिसके बाद कंकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उन्हें श्रीलंका की टीम में चुना गया। ये उनका डेब्यू टेस्ट मैच है। वो श्रीलंका की दूसरी पारी में 1 गेंद ही मैदान पर टिके और बिना कोई रन बनाए आउट हुए।
मैच का हाल: भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट जीतने के लिए श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम चौथे दिन के खेल के अंत तक 4 विकेट खोकर 84 रन ही बना पाई है। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 462 रन और श्रीलंका ने 284 रन बनाए थे। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 193 रनों पर सिमट गई थी।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।