कैरेबियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जमैका तलावाहस को 75 रनों से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में जमैका की टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा और इतनी बड़ी हार के अलावा मैदान पर एक और नजारा देखने को मिला जब जमैका के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल कीरोन पोलार्ड से खफा हो गए।

Advertisement

यह घटना हुई 19वें ओवर में जब टीकेआर की ओर से क्रीज पर पोलार्ड के साथ उनके साथी खिलाड़ी टिम सेफर्ट मौजूद थे। रसेल ओवर की 5वीं गेंद फेंकने के लिए तैयार हो रहे थे और तब स्ट्राइक पर पोलार्ड मौजूद थे। रसेल रन अप लेकर गेंद फेंकने आ रहे थे लेकिन पोलार्ड तैयार नहीं थे और उन्होंने रसल को रूकने का इशारा किया। दरअसल पोलार्ड ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि तब स्क्रीन पर पीछे उन्हें कोई दिख रहा था जिसके वजह से उनका फोकस बिगड़ रहा था।

रसेल रुक गए और उन्होंने गेंद को गुस्से में जमीन पर दे मारा। जब रसेल ने अगली गेंद फेंकी तो पोलार्ड ने बेहद दी शानदार ढंग से उसे छक्के के लिए भेज दिया।

इस मैच में टीकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके बाद जमैका की टीम 18.2 ओवरों में 92 रनों पर ढेर हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार