Prince Yadav Bowled Finn Allen Video: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन (Finn Allen) शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) में अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 14 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रिंस ने निकाली एलन हीरोगिरी: Indain Captain श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव को अपने तीसरे गेंदबाज़ के तौर पर इस्तेमाल किया। एक नए बॉलर को देखकर फिन एलन उत्साहित हो गए और उन्होंने कुछ रचनात्मक शॉट खेलने का इरादा बनाया। फिन एलन ने प्रिंस की दूसरी गेंद पर स्कूप शॉट खेला और यहां पर ही बड़ी गलती कर दी।
प्रिंस यादव कीवी बैटर के इरादे समझ चुके थे। ऐसे में उन्होंने चतुराई दिखाई और 133 kph की रफ्तार से लेग स्टंप को टारगेट करके फुलर लेंथ पर बॉल फेंका। इसके बाद होना क्या था, फिन एलन जो कि पहले ही प्रिंस यादव को तीनों स्टंप्स दिखा चुके थे, पूरी तरह भौचक्के रह गए। वो गेंद को अपने बैट से कनेक्ट नहीं कर पाए और आखिर में बोल्ड हो गए।
तो ऐसे प्रिंस यादव, जिन्हें मयंक यादव की जगह XI में मौका दिया गया था, ने भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इस घटना का वीडियो खुद Sony Sports Network ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 133 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (36 गेंदों पर 59 रन) और बेवोन जैकब्स (36 गेंदों पर 39 रन) की जोड़ी मौजूद है।
देखें प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।