Rahmanullah Gurbaz vs Hardik Pandya: IPL 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में KKR के स्टार विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय फिट ना होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं जिस वजह से प्लेइंग इलेवन में अफगानी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज को जगह मिली है। इस अफगानी बल्लेबाज़ ने मौके को दोनों हाथों से लपका है और अपनी टीम के होमग्राउंड पर ताबड़तोड़ पारी खेलकर अर्धशतक (39 गेंदों पर 81 रन) ठोक दिया है। इसी बीच गुरबाज ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का भी लिहाज नहीं किया और उनके खिलाफ दो खूबसूरत छक्के लगाए।

Advertisement

गुरबाज और हार्दिक का आमना-सामना केकेआर की इनिंग के चौथे ओवर में हुआ था। मेजबान टीम अपना पहला विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद गुरबाज ने निडर होकर आक्रमक बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। हार्दिक ने ओवर की पहली गेंट डॉट डिलीवर की, लेकिन इसके बाद गुरबाज ने अगली गेंद पर पुल शॉट खेलकर शानदार छक्का जड़ दिया। इतना ही नहीं, इस ओवर की चौथी गेंद पर भी गुरबाज ने हार्दिक को आईना दिखाकर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया।

Advertisement

बता दें कि गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में महज 50 लाख रुपये में खरीदा था। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज़ उन चुनिंदा अफगानी खिलाड़ियों में से एक है जो सितारों से सजी इंडियन प्रीमियर लीग में जगह बना पाने में कामियाब हुए। गुरबाज अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अब तक 41 टी20 मैचों में 1019 रन जड़कर अपनी चमक बिखेर चुके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स - गुरबाज, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, डेविड वीज़े, सुनील नारायण, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शार्दुल ठाकुर 

गुजरात टाइटंस - ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार