आईपीएल 2022 में शुक्रवार (15 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकार दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त कर लिए हैं। इस मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी रहे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने मैदान में आकर ऐसी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की, जिसके दम पर हैदराबाद ने केकेआर के हाथों से जीत अपने पाले में छिंच ली।

Advertisement

इस मैच में राहुल त्रिपाठी ने 37 बॉल का सामना करते हुए 71 रनों की धुंआधार पारी खेली। इस दौरान राहुल ने लगभग 192 के स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी करते हुए चार चौके और छह छक्के लगाए। अपनी पारी के दौरान राहुल ने लगभग केकेआर के हर गेंदबाज़ के ओवर में खुब रन बनाए और इसी बीच मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी राहुल त्रिपाठी का शिकार हुए। राहुल त्रिपाठी ने वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में चार बॉल का सामना करते हुए 17 रन ठोक दिए थे।

Advertisement

दरअसल ये घटना हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर की है। इस ओवर की दूसरी बॉल पर राहुल और वरुण का आमना-सामना हुआ, जिसके बाद इस बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की बॉल पर लगातार ही बड़े शॉट खेले। राहुल ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की दूसरी बॉल पर चौका लगाया, जिसके बाद अगली दो बॉल पर दो बड़े छक्के देखने को मिले। वरुण ने अपने इस ओवर में कुल 18 रन खर्चे थे, जिनमें से 17 राहुल त्रिपाठी ने बनाए थे।

मैच की बात करें तो एसआरएच के कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने हैदराबाद के सामने 176 रनों का टारगेट रखा। केकेआर के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली। वहीं हैदराबाद के लिए नटराजन ने तीन विकेट चटकाएं। हैदराबाद के लिए राहुल के अलावा एडेन मार्कराम ने 68 रनों की पारी खेली और केकेआर के लिए आंद्रे रसेल 2 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार