Rashid Khan Video: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 11वां मुकाबला बीते गुरुवार, 18 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था जहां एक बेहद ही मज़ेदार घटना घटी। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान अफगान टीम के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) क्लीन बोल्ड होने के बाद अंपायर से DRS की मांग करते नज़र आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये पूरी घटना अफगानिस्तान की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिली। यहां नुवान तुषारा जो कि महान गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा के बॉलिंग एक्शन से गेंदबाज़ी करते हैं, वो अपने कोटे का आखिरी ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद नुवान ने राशिद खान को पैरों पर सटीक यॉर्कर डाला।

Advertisement

करामाती खान लंकाई गेंदबाज़ की यॉर्कर को स्वीप करके बाउंड्री के बाहर पहुंचाना चाहते थे, लेकिन अपनी इस कोशिश में वो गेंद को पूरी तरह मिस कर बैठे जिसके बाद वो गेंद पहले उनके पैड से टकराई और फिर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। कुल मिलाकर राशिद खान बोल्ड होकर आउट हो गए थे, लेकिन उन्हें इसका कोई अंदाज़ा ही नहीं था।

राशिद को लगा कि गेंदबाज़ ने राशिद को आउट करने के लिए LBW की अपील की है जिस पर अंपायर ने उन्हें आउट दिया। ऐसे में उन्होंने अंपायर से तुरंत DRS की मांग कर दी। राशिद को ऐसा करता देख अंपायर और गेंदबाज़ एक सेकेंड के लिए हैरान रह गए और उन्होंने बल्लेबाज़ को ये बताया कि वो बोल्ड हो चुके हैं। तब जाकर राशिद ने पीछे गिरी हुए बेल्स को देखा और उन्हें समझ आया कि वो सच में आउट हो गए हैं। यही वज़ह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस मुकाबले में राशिद कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और 23 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 23 रन दिए। दूसरी तरफ नुवान तुषारा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। ये भी जान लीजिए कि अबू धाबी के मैदान पर अफगानी टीम 20 ओवर में 170 रनों का टारगेट खड़ा किया था जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार