Varun Chakravarthy Bowled Harry Brook: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के यंग बैटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) बीते शनिवार, 25 जनवरी को भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच (IND vs ENG 2nd T20) के दौरान 8 बॉल पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि ब्रूक का शिकार भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने किया जिन्होंने कोलकाता में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल के दौरान भी ऐसा ही किया था।

Advertisement

आपको बता दें कि जब मौजूदा सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल के दौरान हैरी ब्रूक दाएं हाथ के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के सामने बोल्ड हुए थे, उसके बाद उन्होंने बहाना देते हुए ये कहा था कि कोलकाता में काफी स्मॉग था जिस वजह से वो गेंदबाज़ को पढ़ नहीं पा रहे थे, यही वजह है अब वो खुद के विवादित बयान पर फंस गए हैं और लाइव मैच के दौरान दिग्गजों की ट्रोलिंग का शिकार बने हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि जैसे ही चेन्नई में वरुण चक्रवर्ती ने हैरी ब्रूक को इंग्लिश इनिंग के 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर बोल्ड मारा, वैसे ही कमेंट्री कर रहे दिग्गज रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने हैरी ब्रूक के मज़े ले लिए। इन दोनों ने ही कमेंट्री करते हुए फैंस को ये याद दिलाया कि कैसे ब्रूक ने कोलकाता में आउट होने पर स्मॉग का बहाना दिया था, लेकिन वरुण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ब्रूक को आउट करने के लिए स्मॉग की जरूरत नहीं है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा, 'एक बार फिर, ये वरुण चक्रवर्ती हैं। आपको स्मॉग की जरूरत नहीं हैं। गेंद चुपके से अंदर आई और स्टंप्स से टकरा गई।' दूसरी तरफ सुनील गावस्कर बोले, 'यहां रोशनी साफ है। कोलकाता में कुछ स्मॉग था, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।'

ये भी जान लीजिए कि इंग्लिश टीम हमेशा से ही स्पिन के सामने कमजोर नज़र आई है और एक बार फिर टीम इंडिया के सामने उनकी ये कमजोरी दुनिया देख रही है। बात करें अगर इस मुकाबले की तो भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और एक और शानदार जीत प्राप्त करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार