Ravindra Jadeja Rocket Throw Video: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कैंप से रविंद्र जडेजा का एक 15 सेकंड का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने रॉकेट थ्रो से मिडिल स्टंप को दो हिस्सों में तोड़ते कैमरे में कैद हुए हैं। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सर रविंद्र जडेजा का ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है रविंद्र जडेजा भागते हुए पहले गेंद को लपकते हैं और फिर सीधा मिडिल स्टंप को हिट करके उसे दो हिस्सा में बांट देते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

जान लें कि 37 साल के रविंद्र जडेजा वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट फील्डर में गिने जाते हैं, वो भारत के मौजूदा समय के नंबर-1 फील्डर भी हैं। हालांकि अब वो देश के लिए सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट ही खेलते हैं। ये भी जान लीजिए कि ये दिग्गज ऑलराउंडर साल 2026 के आईपीएल में अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलता नज़र आएगा। उन्हें RR ने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेड करके 14 करोड़ में खरीदा है।

खास बात ये है कि रविंद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। वो साल 2008 में शेन वॉर्न की कैप्टेंसी में चैंपियन बनने वाली RR टीम का अहम हिस्सा थे। वो दिन था और आज का दिन है, रविंद्र जडेजा आईपीएल इतिहास के टॉप-5 सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

उन्होंने अब तक कुल 254 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस टूर्नामेंट में उनके नाम 254 मैचों में 3,260 रन और 170 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि रविंद्र जडेजा साल 2026 के आईपीएल में भी अपना पूरा दम दिखाए और अपनी टीम के लिए एक के बाद एक कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दें।

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह, रविंद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्‍नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्‍नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, कुलदीप सेन और एडम मिल्ने।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार