Ravindra Jadeja Emotional Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बीते सोमवार, 30 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और तीन ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच जब वो बाउंड्री के करीब फील्डिंग कर रहे थे, तो वो काफी इमोशन दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 9वें ओवर के दौरान घटी। ये ओवर राजस्थान रॉयल्स के लिए स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद के बाद कैमरामैन ने बाउंड्री के करीब तैनात रविंद्र जडेजा पर फोकस किया। गौर करें कि यहां रविंद्र जडेजा की आंखें भारी थी और वो काफी भावुक नज़र आए।

Advertisement

इसका बड़ा कारण ये हो सकता है कि वो अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रहे थे, जिनके लिए उन्होंने लंबे समय तक ये टूर्नामेंट खेला है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के दो-दो बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले रविंद्र जडेजा को ट्रेड करके राजस्थान रॉयल्स को दे दिया था।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां आरआर के नए कैप्टन रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला पूरी तरह ठीक साबित हुआ और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ों ने 19.4 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मैदान पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के ठोककर 52 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जासवाल ने 36 गेंदों पर नाबाद 38 रन ठोके, वहीं ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन और कैप्टन रियान पराग ने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार