Renuka Singh Thakur Video: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का दूसरा मुकाबला शनिवार, 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की नई तेज गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) ने अपने पहले ही ओवर में भारत के महान गेंदबाज़ों में से एक भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की याद दिला दी और यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) की सलामी बल्लेबाज़ किरण नवगिरे (Kiran Navgire) को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना यूपी वॉरियर्स की इनिंग के पहले ओवर की चौथी गेंद पर घटी। रेणुका ने ये बॉल ऑफ स्टंप्स के बाहर डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद तेजी से किरण नवगिरे (4 गेंदों पर 1 रन) की तरफ अंदर की और आया। इतना ही था कि यूपी की बल्लेबाज़ के तो होश ही उड़ गए और वो चकमा खाकर बोल्ड हुईं। WPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रेणुका सिंह ठाकुर ने गुजरात जायंट्स के लिए 3 ओवर गेंदबाज़ी करके यूपी वॉरियर्स को सिर्फ 19 रन देकर उनके 2 विकेट चटका दिए हैं। उन्होंने किरण नवगिरे के अलावा दीप्ति शर्मा (02 गेंदों पर 01 रन) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

गौरतलब है कि 30 साल की रेणुका सिंह ठाकुर पिछले WPL सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थीं, लेकिन WPL 2026 से पहले RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया जिसके बाद WPL ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स से बिडिंग वॉर करके रेणुका को 60 लाख में खरीदा। देखें पूरा स्कोरकार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

यूपी वॉरियर्स महिला (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, जॉर्जिआ वेयरहैम, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार