Rilee Rossouw: टी-20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार (09 जुलाई) को रिली रोसो ने डर्बीशायर के गेंदबाज़ों के बीच आतंक मचा दिया। रिली रोसो ने समरसेट के लिए बल्लेबाज़ी करते हुए 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान रोसो के बल्ले से एक ओवर में 34 रन भी निकले जिसे देखकर फैंस रोमांचित हो गए। अब इस घटना का वीडियो फैंस के बीच जमकर फैल रहा है।

Advertisement

इस मैच में समरसेट के लिए रिली रोसो ने 36 गेंद पर 93 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 8 करारे चौके और 7 बड़े छक्के देखने को मिले। डर्बीशायर के गेंदबाज़ों के खिलाफ रोसो का स्ट्राइक रेट 258.33 का था। इसी बीच उन्होंने डर्बीशायर के स्पिनर मैटी मैककिर्नन को निशाने पर लिया और उनके खिलाफ चौके छक्कों की ऐसी बौछार की जिसे शायद ही अब ये गेंदबाज अपनी जिंदगी में कभी भूला पाएगा।

Advertisement

यह घटना समरसेट की पारी के 15वें ओवर की है। रोसो विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ कर रहे थे और पूरी तरह सेट हो चुके थे। उन्होंने 26 गेंद पर 53 रन बना लिए थे, लेकिन अब उनके इरादे ओर भी ज्यादा खतरनाक थे। पारी के 15वें ओवर में उन्होंने स्पिनर की पहली दो गेंदों पर एक के बाद एक दो छक्के जड़े और फिर करारा चौका मारा।

शुरुआती तीन गेंदों पर 14 रन खर्चने के बाद स्पिनर ने नो बॉल फेंकने की गलती कर दी जिस पर समरसेट को 2 रन इनाम में मिले और इसके बाद आखिरी 3 गेंदों पर भी रोसो ने बेहरमी से एक के बाद एक 3 बड़े छक्के लगा दिए। इस तरह ओवर से 5 छक्के, 1 चौका, और एक नो बॉल पर 2 रन खर्चते हुए मैटी मैककिर्नन ने पूरे 36 रन लूटा दिए।

बता दें कि जहां एक तरह रोसो ने 93 रन बनाए, वहीं मैटी मैककिर्नन ने अपने कोटे के 4 ओवर में 82 रन खर्चे। मैच की बात करें तो डर्बीशायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद समरसेट ने 265 रन बनाए। डर्बीशायर के बल्लेबाज़ गेंदबाज़ों की तरह फ्लॉप साबित हुए और पूरी टीम महज़ 74 रनों पर सिमट गई। यह मैच समरसेट ने पूरे 191 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार