एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच रविवार को होगा, जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस मुकाबले से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सभी क्रिकेट फैंस का दिल खुश हो जाएगा। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है जिसमें पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी और भारतीय टीम के खिलाड़ी आपस में मिलते और हालचाल पूछते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान शाहीन और ऋषभ पंत के बीच मजेदार बातचीत भी होती है।

Advertisement

पीसीबी द्वारा साझा किए गए वीडियो में शाहीन विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और केएल राहुल से मिलते देखे जा सकते हैं। इसी बीच जब उनकी मुलाकात विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत से होती है, तब वह मज़ेदार अंदाज़ में एक हाथ से छक्के लगाने की बात कहते हैं। वह बोलते हैं, 'यार सोच रहा हूं कि आपकी तरह बस बैटिंग शुरू कर दूं, एक हाथ से छक्के लगाऊ।'

Advertisement

ऋषभ भी शाहीन अफरीदी को मज़ेदार अंदाज में रिप्लाई करते हैं। ऋषभ ने शाहीन की इच्छा जानकर कहा, 'फास्ट बॉलर हो तो एफर्ट लगाना पड़ेगा सर, कंपलसरी है।' इस 21 सेकंड की बातचीत में ऋषभ ने शाहीन से उनकी रिकवरी के बारे में भी पूछा जिसके जवाब में शाहीन बोले की चोट से उभरने में अभी 5 हफ्ते लगने वाले हैं।

बता दें कि यह वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है और फैंस शाहीन के साथ हुई ऋषभ पंत की बाचतीत को काफी इंन्जॉय भी कर रहे है। हालांकि शाहीन अपने घुटने की चोट के कारण एशिया कप का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। शाहीन पूरे एशिया कप से बाहर हैं, वहीं भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह भी टूर्नामेंट खेलते नज़र नहीं आएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार