भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd Test) के बीच कानपुर टेस्ट के दौरान एक घटना ऐसी भी घटी जब विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) विराट कोहली (Virat Kohli) को जादू की झप्पी देते हुए बहलाते नज़र आए। दरअसल, पंत के कारण विराट रन आउट होने वाले थे, ऐसे में उन्होंने कोहली के गुस्से से बचने के लिए ये तरकीब अपनाई।

Advertisement

ये घटना भारतीय टीम की इनिंग के 19वें ओवर की पहली गेंद पर घटी। बांग्लादेश के लिए खालिद अहमद बॉलिंग कर रहे थे। विराट ये बॉल टाइम नहीं कर सके थे जिसके बाद वो पास ही गिर गई। इसी बीच ऋषभ पंत ने एक रन चुराने के लिए दौड़ लगा दी। साथी खिलाड़ी को दौड़ता देख विराट भी भाग पड़े और साथ में खालिद अहमद ने भी ऐसा ही किया।

Advertisement

इसी बीच आधी पिच पर पहुंचने के बाद ऋषभ पंत रुक गए। अब विराट भी क्रीज के बीच में थे ऐसे में ये साफ था कि वो फंस गए हैं और आउट हो सकते हैं। खालिद ने ऐसा लगभग कर ही दिया था, लेकिन जब बॉल विकेट पर मारने का समय आया तब बांग्लादेशी खिलाड़ी ने किए कराए पर पानी फेर दिया और गलत थ्रो करके विराट को जीवनदान दे डाला।

विराट बच गए थे, लेकिन वो पंत की हरकत से नाराज थे। उन्होंने आंखें दिखाकर पंत को अपनी नाराजगी भी दिखाई। ऐसे में पंत ने विराट के गुस्से से बचने के लिए उन्हें तुरंत ही गले लगा लिये जिसके बाद विराट भी अपना गुस्सा भूल पिघल गए। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पंत 6 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए, वहीं विराट ने टीम इंडिया के लिए 35 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली।

टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद। 

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार